फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   61 patients getting daily on average in April

अप्रैल में औसतन रोजाना मिल रहे 61 मरीज

Sun, 04 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
61 patients getting daily on average in April
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 66 नए मरीज और 39 के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। बीते चार दिन की बात करें तो जिले में 244 संक्रमित मिले यानि औसतन रोजाना 61 मरीज मिले। फिलहाल जिले में 472 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 15934 और ठीक होने वालों की संख्या 15374 पहुंच चुकी है। वहीं, 88 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण का ग्राफ बढ़ने का मुख्य कारण लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही है। घर न तो मास्क लगा रहे हैं न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। अगर ऐसे ही मरीज मिलने रहे तो जल्द ही पहले जैसे हालात हो जाएं, कोरोना के मरीजों से अस्पताल और केयर सेंटर फुल हो जाएंगे। इससे बचने के लिए प्रशासन को फिर से सख्ती करनी पड़ेगी। जांच और जुर्माने पर फोकस करना पड़ेगा।
विज्ञापन

1162 बुजुर्गों समेत 3600 को लगाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल, बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां समेत 18 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया। रविवार को 1162 बुजुर्ग लोगों, 97 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 40 स्वास्थ्य कर्मियों, 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 2301 मरीजों समेत 3600 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, शहर के महावीर कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में पुरानी महावीर कॉलोनी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से टीकाकरण कैंप लगाया गया। शिविर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, तरुण यादव, डॉ. दिनेश छिल्लर पहुंचे। शिविर के दौरान 280 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से लोगों को मास्क बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसवां मील मंडी में उड़ी नियमों की धज्जियां
जिले के बीसवां मील के पास राई औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना मंडी लगती है।सब्जी मंडी में आने वाले लोग सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन नहीं करते। यहां आने वाले लोग न तो मास्क लगाते हैं न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हैं। राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरियों में विभिन्न राज्यों से आने वाले हजारों लोग काम करते हैं। लेकिन इन लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोई हिदायत नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed