{"_id":"68433490e35b826bd60a8b8d","slug":"60-thousand-rupees-mobile-and-documents-looted-from-two-bank-employees-at-gunpoint-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137664-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो बैंक कर्मियों से पिस्तौल के बल पर 60 हजार रुपये, मोबाइल व कागजात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो बैंक कर्मियों से पिस्तौल के बल पर 60 हजार रुपये, मोबाइल व कागजात लूटे
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरी के पास बाइक सवार तीन बदमाश स्माॅल फाइनेंस बैंक कर्मियों से 60 हजार रुपये, मोबाइल व कागजात लूट ले गए। एक कर्मी ने बदमाशों से बचकर भागने की कोशिश की तो उन्होंने पिस्तौल के बट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव राठधाना निवासी अमन शर्मा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करते हैं। वह अपने सहकर्मी पानीपत के गांव दिवाना निवासी अमन के साथ दिल्ली के गांव बांकनेर गए थे। वह स्कूटी पर थे और उनके सहकर्मी अमन अपनी बाइक पर सवार थे।
अमन शर्मा ने बताया कि उनके बैग में 60 हजार रुपये थे। जब वह गांव नाहरी से मल्हा माजरा की तरफ गए तो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा किया। उनमें से दो पिस्तौल लिए हुए थे। बदमाशों से बचने के लिए उन्होंने जब स्कूटी को मोड़ने की कोशिश की तो वह फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन
वह बदमाशों से बचने के लिए पैदल ही खेत की तरफ दौड़ पड़े। एक युवक ने उनका पीछा करते हुए पास और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। बदमाश उनका बैग छीन ले गया। बदमाशों ने उनके सहकर्मी अमन को भी चोट मारी।
सहकर्मी का बैग व मोबाइल भी छीन ले गए। वह पिस्तौल लहराते हुए गांव नाहरी की तरफ भाग गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।