फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6 youth beat two students

15 दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में दो साथियों को सुएं मारकर किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
6 youth beat two students
सोनीपत। शहर के महलाना चौक पर करीब 15 दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में दो छात्रों पर छह लोगों ने सुएं से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करायौ। घायल के बयान पर सिटी थाने की सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने मामला दर कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव महलाना निवासी पवन ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। 15 दिन पहले गोहाना रोड निवासी रोहित के साथ मामूली बात पर उसकी कहासुनी हो गई थी। पवन ने बताया कि वीरवार देर शाम जब वह महलाना रोड सेक्टर-23 आउटर पर जा रहा था तो रोहित अपने साथी सचिन, दीपक, सागर और दो अन्य के साथ वहां पर पहुंच गया। वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो रोहित और सचिन ने बर्फ तोड़ने के सुएं से उसके सीने और हाथों पर वार कर दिया। दीपक और सागर ने भी मारपीट की। उसकी चीख सुनकर सरस्वती विहार का रहने वाला उसका दोस्त सूरज उसे बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर भी सुएं से हमला कर दिया। चारों के साथ उनके दो साथी भी थे। सभी कह रहे थे इन्हें जान से मार देते हैं। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों के आने के बाद हमलावर वहां से बाइकों पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल पवन के बयान पर चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी सुरेंद्र ने आरोपी रोहित और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सुआं और वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed