फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   520 people underwent health check-up at AYUSH camp

Sonipat News: आयुष शिविर में 520 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Fri, 03 Oct 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
520 people underwent health check-up at AYUSH camp
फोटो 01: सोनीपत के एक गांव में लगाए गए आयुष शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। स्
सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। इस दौरान 520 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर अपनी जांच कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर में आयोजित शिविर में 157 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इसमें 76 पुरुष व 81 महिलाएं शामिल रहे। गांव आंवली में डॉ. सतीश ने 114 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। झिंझौली की चौपाल में 80 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जहां मोटापे पर जागरूकता व्याख्यान व योग का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

गांव तेवड़ी में 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं व किशोरियों को पोषण, आहार-विहार और कुपोषण से बचाव संबंधी परामर्श दिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह ने बताया कि आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम कुपोषण को समाप्त कर सकते हैं और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed