{"_id":"5c5c30aabdec2273a33971ca","slug":"51549545642-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा, यूपी व पंजाब के किसानों को खेती के सहारे डद्योग से जोडने को 25 गांव गोद लेगा निफ्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा, यूपी व पंजाब के किसानों को खेती के सहारे डद्योग से जोडने को 25 गांव गोद लेगा निफ्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निफ्टम ने किसानों को खेती के सहारे उद्योग से जोड़ने के लिए हरियाणा, यूपी, पंजाब के 25 गांव लिए गोद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। किसानों को खेती के सहारे उद्योग से जोड़कर किस तरह से उनकी आय को बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए निफ्टम ने अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें हरियाणा, यूपी व पंजाब के 25 गांवों को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान ने गोद लिया है। इसमें निफ्टम के छात्र व फैकल्टी गांवों में जाकर किसानों को ट्रेनिंग देंगे और इसमें रुचि दिखाने वाले किसानों को अपने संस्थान में लाकर भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा अपने खाद्य उत्पादों को आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए निफ्टम क्योसक खोलने की तैयारी कर रहा है।
निफ्टम के कृषि एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. डा. एमपी साहु ने बताया कि किसानों को खेती के सहारे उद्योग से जोड़ दिया जाए तो उनकी आय कई गुना बढ़ सकती है। निफ्टम ने ऐसे कई प्रयोग किए हैं, जिनमें किसानों के खेतों में होने वाली फसल से खाद्य उत्पाद बनवाए गए और उसके बाद बाजार में बेचा गया। जिससे किसानों का मुनाफा उम्मीद से ज्यादा बढ़ गया। इसके लिए हरियाणा, यूपी, पंजाब के 25 गांवों को गोद लिया गया है। जहां जाकर किसानों को सिखाया जाएगा कि किस तरह से खेती को उद्योग की तरफ लेकर जा सकते हैं और बाजार में उसे कैसे बेचा जा सकता है। इसके लिए फाइनल ईयर के छात्रों को लगाया जाएगा जो गांवों में ऐसे किसानों को चिह्नित करेंगे, जिनकी खेती को उद्योग से जोड़ने में रुचि होगी। इसके लिए युवा किसानों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा, जिससे उनको निफ्टम में लाकर यहां की प्रोडक्शन यूनिटों के साथ ही प्रयोगशाला में फसलों से उत्पाद बनाना सिखाया जा सके।
--
निफ्टम में नए डिप्लोमा व डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे
वीसी चिंदी वासुदेवप्पा ने बताया कि केंद्र सरकार के सबसे बेहतर संस्थानों में शामिल निफ्टम में नए कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जिनमें वेजीटेबल एंड फूड प्रोसेस, मिल्क प्रोसेस समेत अन्य कई सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड को लेकर डिग्री कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए फाइनल मीटिंग होनी बाकी है, जिसमें कोर्स शुरू करने पर मुहर लग जाएगी। बताया कि संस्थान में रिसर्च बेस एजूकेशन पर जोर दिया जा रहा है जो रोजगार में अहम साबित होती है।