फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हॉकी विश्व कप प्रशिक्षण कैंप में भाग के लिए साई के तीन खिलाड़ी रवाना

हॉकी विश्व कप प्रशिक्षण कैंप में भाग के लिए साई के तीन खिलाड़ी रवाना

Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप प्रशिक्षण कैंप में भाग के लिए साई के तीन खिलाड़ी रवाना
हॉकी विश्व कप प्रशिक्षण कैंप में भाग के लिए साई के तीन खिलाड़ी रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन हॉकी विश्व कप की तैयारियों के लिए आयोजित हो रहे भारतीय हॉकी कैंप में हुआ है। कैंप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जा रहा है। कैंप 1 नवंबर से 26 नवंबर तक लगेगा। चयनित खिलाड़ियों को बुधवार को साई केंद्र से भुवनेश्वर के लिए रवाना किया गया। उन्हें साई के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत ने बधाई दी है।

साई के हॉकी प्रशिक्षक पीयूष दुबे ने बताया कि हॉकी विश्व कप की तैयारियों के लिए आयोजित हो रहे भारतीय हॉकी कैंप में तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिसमें एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य सुमित, जूनियर हॉकी टीम के कप्तान मंदीप मोर तथा जूनियर भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर विशाल आंतिल शामिल है। मंदीप व विशाल जौहर बाहरू कप में सिल्वर मैडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उनके बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर भारतीय हॉकी टीम के कैंप में जगह मिली है। उन्हें उम्मीद है कि तीनों अपने बेहतर खेल की बदौलत हॉकी विश्व कप की टीम में चयन कराने में भी सफल रहेंगे। बुधवार को उन्हें भुवनेश्वर के लिए रवाना किया गया। तीनों खिलाड़ियों को साई के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत, उप निदेशक रितू पथिक, एसटीसी इंचार्ज वजीर सिंह फौगाट, प्रशिक्षक वरूण बेलवाल ने बेहतर भविष्य की कामना के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed