{"_id":"59a5b6964f1c1bf0278b46ed","slug":"51504032406-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा से मुक्त कराई 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा से मुक्त कराई 1
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के दो मामलों में सजा होने के बाद आश्रम से सेना व स्थानीय प्रशासन की टीम ने 18 लड़कियों को मुक्त कराया है। डेरा के मुख्यालय सिरसा से मुक्त कराई गई लड़कियों को सोनीपत भेजा गया है। इन्हें बीसवां स्थित बाल ग्राम राई में रखा जाएगा। जहां इनके रहने की बेहतर व्यवस्था कर दी गई है।
विदित रहे कि सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को सोमवार को हुई सुनवाई में दो अनुयायियों के साथ रेप के मामलों में 20 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद गुरमीत सिंह के सिरसा डेरे को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। डेरे से सेना व स्थानीय प्रशासन की टीम ने 18 लड़कियों को मुक्त कराया है। दो से करीब 15 साल उम्र की लड़कियों को बेहतर माहौल देने के लिए बाल ग्राम भेजा गया है। बालग्राम राई में निराश्रित बच्चों को घरेलू माहौल में रखा जाता है। यहां पर बच्चों के लिए अलग-अलग सात हाउस बनाए गए हैं। जिसमें प्रत्येक की हाउस मदर होती है।
डेरा सच्चा सौदा से मुक्त कराई गई बच्चियों को बालग्राम भेजा गया है। इसकी सूचना मिलते ही यहां उनके रहने व खाने की व्यवस्था कर दी गई है।
- अनिता सिंह, संयोजक, बाल ग्राम राई