फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports Development Committee won the cricket match.

Sonipat News: खेल विकास समिति ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Sat, 29 Aug 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Sports Development Committee won the cricket match.
फोटो : सोनीपत के गांव अटेरना में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते खे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विकास समिति की ओर से अटेरना में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
क्रिकेट मुकाबले में अटेरना, जाखौली, जगदीशपुर, झुंडपुर, पोसरा, औरंगाबाद, खेवड़ा और नांगल गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वैभव, अंशु, लक्ष्य, अयांश, विक्रांत, हर्षित, देव, केशव, आयन और वंश सहित खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल विकास समिति की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 175 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह खेल विकास समिति की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा खिलाड़ियों को कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें खेलों में निरंतर मेहनत करने और अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विकास समिति के प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें खेल मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को नशे की बुराई से बचाना है तो उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना होगा। खिलाड़ी का जीवन अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जुड़ा होता है।

खेल युवाओं को स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की दिशा देते हैं। समिति का प्रयास है कि गांव-गांव में मौजूद प्रतिभावान युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed