फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की बोगी ट्रैक से उतरी, हादसा टला, तीन पैसेंजर रद्द, 9 एक्सप्रेस प्रभावित

हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की बोगी ट्रैक से उतरी, हादसा टला, तीन पैसेंजर रद्द, 9 एक्सप्रेस प्रभावित

Thu, 21 Mar 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की बोगी ट्रैक से उतरी, हादसा टला, तीन पैसेंजर रद्द, 9 एक्सप्रेस प्रभावित
ट्रैक से उतरने के बाद करीब एक किमी तक घिसटते हुए गई बोगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर भोड़वाल माजारी स्टेशन के पास बुधवार सुबह दिल्ली से कालका जा रही हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की बोगी ट्रैक से उतरने के बाद करीब एक किमी तक घसीटते हुए चली गई। इसके चलते अप ट्रैक काफी क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त डिब्बे को ठीक कर वापस पटरी पर रखवाया। इसके बाद कर्मचारी पहिया उतरने की वजह से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक को ठीक करने में जुटे रहे।
हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की बोगी पटरी से उतरने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन करीब एक घंटे तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ही खड़ी रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस को सोनीपत स्टेशन, मालवा एक्सप्रेस को सोनीपत से पीछे, दादर एक्सप्रेस सांदल कलां और शान-ए-पंजाबभ एक्सप्रेस को गन्नौर स्टेशन पर रोका गया। हिमालय क्वीन एक्सप्रेस के जाने के बाद दिल्ली की तरफ से आने वाली पहली ट्रेन 14217 उंचाहार एक्सप्रेस को सुबह 9.19 बजे अप ट्रैक से गुजारा गया।
विज्ञापन

बठिंडा एक्सप्रेस को बनाया पैसेंजर
हिमालय क्वीन की बोगी पटरी से उतरने के कारण तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया। इनमें पानीपत से सुबह 10 बजे चलकर दिल्ली जाने वाली 64536 पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। पैसेंजर ट्रेन के रद्द होने के कारण यात्रियों को आने वाली परेशानी को देखते हुए बठिंडा एक्सप्रेस (14732) सुबह 10.50 बजे जब पानीपत पहुंची तो यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उसे दिल्ली तक पैसेंजर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें चली देरी से
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी से चली
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 2.40 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 4.30 घंटे
64531 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1.25 घंटे
12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 2.20 घंटे
11901 गीता जयंती एक्सप्रेस 2.20 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 30 मिनट
14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 3.00 घंटे
12459 दिल्ली-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 35 मिनट
11057 दादर एक्सप्रेस 5.30 घंटे
64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर रद्द
64533 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर रद्द
64536 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर रद्द
भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की अंतिम बोगी ट्रैक पर उतरने से अप ट्रैक बाधित रहा। रेलवे अधिकारियों व कर्मियों के आने के बाद बोगी को हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया। बाद मेें ट्रैक को सुचारू किया गया।
-बाबूराम, थाना प्रभारी, जीआरपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed