{"_id":"59e3be7e4f1c1b6e548b778b","slug":"41508097662-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जातिसूचक शब्द भी कहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जातिसूचक शब्द भी कहे
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने व जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। किशोरी ने मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह शनिवार सुबह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उनके गांव का धर्मेंद्र उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उनके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोधपर आरोपी न मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द भी कहे। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। किशोरी ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एससीएसटी एक्ट के चलते मामले की जांच एएसपी डीके भारद्वाज को सौंपी गई है।
एएसपी सोनीपत डीके भारद्वाज ने कहा कि किशोरी ने दुष्कर्म के प्रयास सहित जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला उत्पीड़न किसी सूरत में सहन नहीं होगा।