फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 thousand cheated by the elderly, fearing the death of the child in the accident

75 साल के बुजुर्ग को बेटे से हादसे में बच्चे की मौत होने का डर दिखा 40 हजार ठगे

Wed, 23 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
40 thousand cheated by the elderly, fearing the death of the child in the accident
शहर की छोटी अनाज मंडी के पास 75 साल के बुजुर्ग को झांसे में लेकर 40 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने बुजुर्ग को बेटे से हादसे में बच्चे की मौत होने का डर दिखाकर नकदी ऐंठ ली। इतना ही नहीं आरोपी ने बुजुर्ग का बेटा बताकर किसी अन्य से उसकी बात भी कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के रौनक नगर निवासी भीमसेन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पार्टटाइम में लोगों के रुपये डाकघर जैन गली गन्नौर में जमा करवाने का काम करते हैं। वह 31 मई को डाकघर गए थे। जब वह घर लौट रहे थे तो छोटी अनाज मंडी के पास उन्हें एक व्यक्ति ने रोक लिया था। उस व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे की वजह से एक बच्चा हादसे में घायल हो गया है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने उसके बेटे को पकड़ लिया है और सोनीपत कोर्ट ले गई है। उस व्यक्ति की बात सुनकर वह घबरा गया, जिसका फायदा उठाकर उस व्यक्ति ने केस को रफा-दफा करवाने व बच्चे के परिजनों को मनाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की। उस व्यक्ति ने अपने फोन से किसी अन्य व्यक्ति को उसका बेटा बताकर उससे बात भी करवाई, लेकिन बुजुर्ग के कम सुनने की वजह से वह उसकी बात को सही से समझ नहीं पाया। वह व्यक्ति उसके घर से कुछ दूर रुक गया और पैसे लेकर आने को कहा। जिस पर बुजुर्ग साइकिल पर घर गया और 40 हजार रुपये ले आया। वह व्यक्ति के साथ पैदल जीटी रोड की तरफ गया और रास्ते में उसकी किसी अंजान को उसका बेटा बता कर बात कराता रहा। बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने उसने 40 हजार रुपये उस व्यक्ति को सौंप दिए और घर लौट आया। घर आकर जब उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया कि तो उन्होंने तुरंत उनके दामाद प्रवीन कुमार को फोन कर घर बुला लिया। इसके बाद वह अपने बेटे के पांची गुजरान स्थित कार्यालय में गए तो वहां उनका बेटा काम करता हुआ मिला। तब जाकर उन्हें ठगी के बारे में पता चला। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed