{"_id":"6351a605917fa8337469586a","slug":"39-illegal-commercial-cylinders-seized-from-airport-murthal-dhaba-sonipat-news-rtk6614638130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डा मुरथल ढाबे से 39 अवैध कॉमर्शियल सिलिंडर जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डा मुरथल ढाबे से 39 अवैध कॉमर्शियल सिलिंडर जब्त किए
विज्ञापन
गांव कुराड़ इब्राहिमपुर के पास हवाई अड्डा मुरथल ढाबे पर नियमों की अनदेखी की जा रही थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को छापा मार कार्रवाई करते हुए ढाबे से 39 अवैध कॉमर्शियल सिलिंडर जब्त किए। इन सिलिंडरों को भट्ठियों के पास रखा गया था। जांच के दौरान ढाबा संचालक टीम को कॉमर्शियल सिलिंडरों के संबंधित किसी तरह के कागजात नहीं दिखा सका। ढाबे पर पांच से अधिक कॉमर्शियल सिलिंडर रखने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है। साथ ही माप तोल निरीक्षक को बिना तिथि के विभिन्न सात खाद्य पदार्थों के पैकेट मिले। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने विधिक माप विज्ञान विभाग के सहायक नियंत्रक को पत्र लिखा है। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से तीन दिन से व्यव्यायिक प्रतिष्ठानों पर गैस सिलिंडरों की जांच के लिए अभियान चला रखा है। निरीक्षक दीपक भारद्वाज व नवीन पालीवाल के नेतृत्व में टीम वीरवार को मुरथल के ढाबों पर जांच करने पहुंची। इस दौरान टीम ने विभिन्न ढाबों पर जाकर जांच की। टीम हवाई अड्डा मुरथल ढाबे पर पहुंची। जहां पर भट्ठियों के पास 39 कॉमर्शियल सिलिंडर रखे हुए मिले। निरीक्षक दीपक भारद्वाज ने बताया कि विभाग के नियमों के तहत ढाबे पर पांच कॉमर्शियल सिलिंडर वैध है। जिनका कुल वजन 100 किलो तक मान्य है। उससे ज्यादा सिलिंडर रखने के लिए अग्निशमन विभाग से लाइसेंस लेना होता है। वह लाइसेंस नहीं मिला। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी कॉमर्शियल सिलिंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही माप तोल निरीक्षक शीलकराज कश्यप ने जांच के दौरान खाद्य सामग्रियों के पैकेट मिले, जिन पर किसी भी तरह के वैधता तिथि भी नहीं दर्शाई गई थी। इस पर कार्रवाई करने के लिए माप तोल निरीक्षक शीलकराज कश्यप ने सहायक नियंत्रक को पत्र लिखा। टीम के दौरान निरीक्षक दीपक भारद्वाज व नवीन पालीवाल के साथ मनदीप कुमार, अजय विज, नरेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से हवाई अड्डा मुरथल ढाबा संचालक के खिलाफ शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
निरीक्षक रवि कुमार, थाना प्रभारी मुरथल