फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   39 bags of subsidized urea fertilizer caught in raid in warehouse

Sonipat News: गोदाम में छापा डालकर पकड़े सब्सिडी वाले यूरिया खाद के 39 बैग

Tue, 09 Apr 2024 03:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
39 bags of subsidized urea fertilizer caught in raid in warehouse
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की टीम ने कुंडली स्थित एक गोदाम पर छापा डालकर 39 बैग यूरिया बरामद किया है। आरोप है कि सब्सिडी वाले यूरिया को कुंडली की फैक्ट्रियों में आपूर्ति किया जाना था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इससे पहले भी यूरिया बरामद हो चुका है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि कुंडली में किसानों के सब्सिडी वाले यूरिया का स्टॉक किया जा रहा है, जिस पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार व टीम में शामिल राजेश कुमार ने सोनीपत कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ. राकेश के साथ कुंडली हनुमान धर्म कांटा के पास गोदाम पर छापा डाला। यहां टीम ने गोदाम से नीम कोटिड यूरिया के 39 बैग बरामद किए। इसे किसानों को सब्सिडी पर दिया जाता है। इस यूरिया की कालाबाजारी कर फैक्ट्रियों में बेचने की जानकारी मिली रही थी। यूरिया को प्लाईवुड व अन्य फैक्टरी में प्रयोग किया जाता है। बताया गया कि इससे पहले भी जनवरी में व्यक्ति के गोदाम से 138 बैग यूरिया के मिले थे। गोदाम संचालक से खाद के स्टॉक का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कृषि विभाग ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed