फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   38 pillars were broken in the storm, two transformers fell, people were worried due to power failure

Sonipat News: आंधी में 38 खंभे टूटे, दो ट्रांसफार्मर गिरे, बिजली गुल होने से लोग रहे परेशान

Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
38 pillars were broken in the storm, two transformers fell, people were worried due to power failure
फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
सोनीपत/गोहाना। शनिवार देर रात आई आंधी के कारण जिलेभर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। विभिन्न जगहों पर 38 खंभे टूट गए तो दो ट्रांसफार्मर तार टूट गए, जिसके चलते कृषि व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह बिजली गुल रही। कई गांवों में रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली लाइन में आए फाल्ट को दूर करने में बिजली कर्मी रविवार शाम तक जुटे रहे। बिजली गुल होने के बाद लोग अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करते रहे। अधिकतर जगहों पर रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति दोबारा चालू नहीं हो सकी। आंधी की वजह से खेतों में बेल वाली सब्जियां प्रभावित हुई हैं। खंभे टूटने से बिजली निगम को करीब 3.5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रात को आई आंधी का असर जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। तेज हवा के रुकने के बाद बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट की तलाश में जुट गए, लेकिन नहीं मिले, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। खंभे टूटने के कारण शहरी क्षेत्र में लघु सचिवालय व आस-पास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सोनीपत-गन्नौर रोड पर टूटा पेड़ आंधी के कारण सोनीपत-गन्नौर रोड पर एक पेड़ टूटकर तारों पर गिर गया। जिससे खंभे झुक गए और पेड़ के वजन से तार टूटकर सड़क पर गिर गए। सड़क पर तार व पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। कर्मचारियों ने पेड़ काटकर रास्ता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फीडर पर टूटे पोल
बिजली निगम के अनुसार 33केवी एसपी माजरा फीडर पर एक खंभा, 11केवी खंदराई एपी पर 3 खंभे, पुगथला आरडीएस फीडर पर एक खंभा, तेवड़ी एपी फीडर पर 4 खंभे, बाला सैय्यद एपी फीडर पर ट्रांसफार्मर समेत एक खंभा, बालाजी एपी फीडर पर एक खंभा, गन्नौर एपी पर एक खंभा, सरढाना एपी पर 2 खंभे, उदेशीपुर फीडर पर 2 खंभे, सिलाना आरडीएस फीडर पर ट्रांसफार्मर गिरा। राई क्षेत्र में 22 पोल गिर गए।

आंधी से बिजली की लाइनों को नुकसान हुआ है। अधिकतर इलाकों में सुबह ही आपूर्ति चालू कर दी थी। जहां नुकसान अधिक है, वहां पर अगले दो दिन में बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। -जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत

फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 41: गांव टांडा के पास खेत में खंभे समेत गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed