फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 lakh house tax deposited on the last day of exemption

Sonipat News: छूट के अंतिम दिन 36 लाख जमा हुआ गृहकर

Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
36 lakh house tax deposited on the last day of exemption
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अंतिम दिन छूट के साथ गृहकर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यालय में अंतिम दिन 36 लाख रुपये गृहकर जमा किया गया। अधिकतर लोगों ने वक्त पर गृहकर जमा नहीं कराया तो अब उन्हें निगम की ओर से दी जाने वाली छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बकाया गृहकर के ब्याज पर 30 फीसदी छूट दी गई थी। चार दिन में 92.60 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है। अब लाेगों को बिना छूट के गृह कर जमा कराना होगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये गृहकर वसूला जाना है। शुक्रवार को जहां लोगों ने 20 लाख रुपये तो शनिवार को 28 लाख रुपये गृहकर जमा किए थे। वहीं रविवार को भी निगम कार्यालय खुलने के बाद 8.60 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ था। सोमवार को शहीद उधम सिंह की जयंती पर राजपत्रित अवकाश होने के बावजदू निगम कार्यालय खोला गया। अंतिम दिन काफी संख्या में लोग गृहकर जमा करने के लिए पहुंचे। अकेले सीएनजी पंप संचालक ने 14 लाख रुपये गृहकर जमा किया। बाकी 22 लाख रुपये गृह कर जमा करने वाले शहरवासी निगम कार्यालय पहुंचे। चालू वित्त वर्ष में अब तक करीब 3.92 करोड़ रुपये गृहकर वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कार्यालय में आधे घंटे पहले काउंटर किया बंद
नगर निगम कार्यालय में शाम 4 बजे तक गृह कर जमा करने का समय था, लेकिन काउंटर पर बैठे कर्मियों ने आधा घंये पहले काउंटर बंद कर दिया। उनका कहना था कि गृहकर वसूल करने का समय पूरा हो गया है। अब उन्हें गृहकर जमा भी करना है। ऐसे में लाइन में खड़े बुजुर्ग व अन्य कई लोग कर्मियों के समक्ष गिड़गिड़़ाते रहे। इसके बाद बुजुर्ग ने क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को शिकायत दी, तभी उन्होंने दोनों कर्मियों को अपने कार्यालय में बुलाया। इस दौरान क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने कार्रवाई की बात कही तो कर्मियों ने बुजुर्गों के सामने माफी मांगी।

चार दिन में शहरवासियों ने छूट के साथ 92.60 लाख रुपये गृह कर जमा कराया है। अब बिना छूट के गृह कर जमा कराना होगा। तय समय से आधे घंटे पहले काउंटर बंद कर दिया था। जिसके चलते शहर के कई लोग आकर मुझसे मिले थे। शिकायत मिलने के बाद कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। -राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed