फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   35 percent farmers could get their crops registered, sought answers from employees

सोनीपत: 35 फीसदी किसान करवा सके फसलों का पंजीकरण, कर्मचारियों से मांगा जवाब

Sat, 11 Feb 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
35 percent farmers could get their crops registered, sought answers from employees
फोटो 21- कृषि विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेते उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहर
गोहाना। कृषि विभाग कार्यालय में शुक्रवार को उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहरा ने कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में चर्चा की गई। साथ ही कर्मचारियों से ब्योरा मांगा गया। जिन कर्मचारियों के क्षेत्र में पंजीकरण का आंकड़ा कम मिला, उनसे जवाब मांगा गया और पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अभियंता डॉ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी है। किसान 15 फरवरी तक अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर अब तक केवल 35 फीसदी किसानों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कर्मचारियों को किसानों के पास जाकर फसलों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड कृषि अधिकारी डॉ. राकेश श्योराण, रामकुवार, राजबीर, सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा, ज्योति, पिंकी मलिक आदि उपस्थित रहे।

फोटो 21- कृषि विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेते उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहर

फोटो 21- कृषि विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेते उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed