फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   33 clerks, 14 sub inspectors and five inspectors of roadways transferred

Sonipat News: रोडवेज के 33 लिपिक, 14 सब इंस्पेक्टर और पांच इंस्पेक्टर का तबादला

Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
33 clerks, 14 sub inspectors and five inspectors of roadways transferred
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज की ओर से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इनमें जिले से 33 लिपिक, 14 सब इंस्पेक्टर व पांच इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। स्थानांतरित हुए कर्मियों को साेमवार व मंगलवार को विभाग की ओर से रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार व बाबूराम को जींद, ओमप्रकाश को फरीदाबाद, गुलाब सिंह को रोहतक, शमशेर सिंह, रुपिंदर सिंह व तेलूराम को करनाल, राजबीर सिंह को पानीपत, संजय कुमार को आईएसबीटी दिल्ली, महेंद्र प्रसाद को पानीपत, श्रीलाल को झज्जर, दिनेश कुमार को पंचकूला स्थानांतरित किया गया है। वहीं करतार सिंह को नारनौल से सोनीपत, राममेहर को जींद से सोनीपत, अशोक, टेकचंद को हिसार से सोनीपत, दिनेश कुमार, सहीपाल, दिलबाग सिंह व राजबीर सिंह को पानीपत से सोनीपत, राजसिंह को पलवल से सोनीपत, हरनेक चंद सिरसा से सोनीपत, श्रवण कुमार रोहतक से सोनीपत, कर्मबीर सिंह को भिवानी से सोनीपत लगाया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टरों में पाल सिंह को रोहतक, रमेश चंद को जींद, कर्मबीर को दिल्ली, दिलबाग सिंह को नूंह, वीरेंद्र सिंह को पलवल भेजा गया है। वहीं रमेश कुमार को करनाल से सोनीपत, आनंद को अंबाला से सोनीपत, नरेंद्र कुमार को कुरुक्षेत्र से सोनीपत, जोगिंद्र सिंह को पंचकूला से सोनीपत, जंग सिंह को अंबाला से सोनीपत स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मशाला से मिस्त्री आनंद कुमार व संजीव रेलन को कैथल, राजपाल को नारनौल, सतीश कुमार को रोहतक भेजा गया है। धर्मेंद्र कुमार व परमजीत शर्मा को अंबाला से सोनीपत, सतबीर सिंह को करनाल से सोनीपत, सुरेंद्र को रोहतक से सोनीपत लगाया गया है। यार्ड मास्टर अजय कुमार का स्थानांतरण कुरुक्षेत्र किया गया है। वहीं, कुलदीप सिंह को पानीपत से सोनीपत लगाया गया है।


मुख्यालय की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के साथ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। सोमवार व मंगलवार को कर्मियों को रिलीव कर दिया जाएगा।-संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed