फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   317 lash people did not get vaccine

3.17 लाख लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन, 356 स्वास्थ्य कर्मी भी बचे

Fri, 10 Sep 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
317 lash people did not get vaccine
सोनीपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब भी 3 लाख 17 हजार 165 लोगों ने पहली डोज भी नहीं लगवाई है। वहीं स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना वैक्सीन लगवाने में लापरवाही कर रहे है। अब भी 356 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वैक्सीन लगवाने में पीछे है। चार दिन पहले दूसरी बार सोनीपत जिला कोरोना मुक्त हो गया था, अब वीरवार को 10 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित मिला है। शहर के सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहने वाले युवक ने जिला अस्पताल में रेपिड टेस्ट कराया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल व मई में ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। जिले में अब तक 47 हजार 462 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 47 हजार 207 मरीज ठीक हुए है, जबकि 254 संक्रमित लोगों की मौत हुई। संक्रमण के लिहाज से सबसे ज्यादा अप्रैल व मई माह भारी पड़ा। स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। खानपुर मेडिकल कालेज में 500 बेड पर आक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। वहीं, आईसीयू के भी 50 बेड हैं जबकि 15 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। वहीं चिकित्सक भी कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका के चलते लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई गई है। ऐेसे में लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोते रहना चाहिए और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना चाहिए। तभी लोग कोरोना महामारी से पूरी तरह छुटकारा पा सकते है। जिन लोगों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कैटेगरी कुल पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मी 14713 14357 13263
फ्रंटलाइन वर्कर्स 14528 15573 13463
18 से 44 वर्ष तक 633608 417706 72011
18 से 59 वर्ष तक 256868 169741 81539
60 वर्ष से ज्यादा 171245 127179 70521
कुल 1061721 744556 250797
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed