{"_id":"69972457ea41cad1ad0f9a11","slug":"30-applications-were-received-for-legalizing-drinking-water-and-sewer-connections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149867-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेयजल-सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए 30 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेयजल-सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए 30 आवेदन आए
Thu, 19 Feb 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में पेयजल व सीवर कनेक्शन को वैध करने के लिए शिविर लगाए जा रहे है। वीरवार को मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में 10 और ककरोई रोड पर लगाए गए शिविर में 20 आवेदन आए।
शिविर में लोगों के पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए दस्तावेज जमा किए गए। दोनों जगह शिविर के माध्यम से 30 लोगों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए।
निगम अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के आवेदन जमा हो चुके है जल्द ही उन्हें नगर निगम कार्यालय में फीस जमा करवाने के लिए बुलाया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोग 1550 रुपये खर्च कर अपने कनेक्शनों को वैध की श्रेणी में शामिल कर सकते हैं।
निगम ने पेयजल कनेक्शन वैध करवाने के लिए 1050 रुपये व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया है।