फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3 candidate from one village in haryana assembly election

खेलों के साथ राजनीति के खिलाड़ी भी हैं भैंसवाल कलां वाले, तीन मुख्य पार्टियों ने यहां के तीन लोगों को बनाया अपना प्रत्याशी

Thu, 03 Oct 2019 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
3 candidate from one village in haryana assembly election
भूपेंद्र मलिक। - फोटो : Sonipat
गोहाना(सोनीपत)। बरोदा विधानसभा क्षेत्र का गांव भैंसवाल कलां अब तक खेलों में अपनी चमक बिखेरता था, लेकिन अब राजनीति में भी अपना दबदबा कायम कर रहा है। यहां के लोग खेलाें के साथ ही राजनीति के भी माहिर खिलाड़ी हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार प्रदेश की तीन प्रमुख पार्टियों ने अकेले भैंसवाल कलां गांव के रहने वाले तीन लोगों को अपना-अपना प्रत्याशी बनया है। भैंसवाल कलां निवासी ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, चार बार विधायक रहे जगबीर मलिक और नए चेहरे भूपेंद्र मलिक चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

पहलवान योगेश्वर दत्त को भाजपा ने बरोदा हलके से प्रत्याशी बनया है। वह पहली बार राजनीति के दंगल में उतरे हैं। भैंसवाल कलां के ही जगबीर सिंह मलिक चार बार विधायक रह चुके हैं और पांचवीं बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा है। वह गोहाना हलके से चुनाव लड़ेंगे। इसी गांव के रहने वाले है मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मलिक को जजपा ने चुनावी समर में उतारा है। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ रहे, लेकिन जब बरोदा हलके से उन्हें इस बार भी विधानसभा का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने जजपा का दामन थाम लिया और बरोदा हलके से जजपा के टिकट पर चुनावी रण में उतरे हैं। तीन-तीन प्रत्याशी एक ही गांव से होने के चलते भैंसवाल कलां गांव चर्चा में आ गया है। लोगों का कहना है कि गांव भैंसवाल में दो प्रत्याशियों के बरोदा हलके से चुनाव लड़ने को लेकर समीकरण भी बिगड़ गए हैं। दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्र में नाम कमा चुके हैं।

योगेश्वर दत्त।

योगेश्वर दत्त।- फोटो : Sonipat

 जगबीर मलिक।

जगबीर मलिक।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed