फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3 accused arrest

युवक से पिस्तौल दिखाकर नकदी छीनने के तीन आरोपी काबू, दो अन्य वारदात सुलझी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrest
सोनीपत। गांव खांडा के युवक को पिस्तौल दिखाकर तीन दिन पहले 1500 रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से गांव जागसी हाल फिलहाल दिल्ली के बवाना का रहने वाला सुशील, कुतुबगढ़ निवासी मोहित व मूलरूप से गांव बरोणा फिलहाल कुतुबगढ़, दिल्ली निवासी रवींद है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। गांव खांडा के धीरज ने 27 अप्रैल को पुलिस को बताया था कि वह बाइक पर जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर उससे 1500 रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी सुशील, मोहित व रवींद्र को काबू कर लिया है। आरोपियों ने दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। उन्होंने 26 अप्रैल को सैदपुर से नकदी व बाइक लूटने की वारदात का कुबूल किया है। साथ ही एक माह पहले क्षेत्र से अपाचे बाइक छीनने की वारदात से भी पर्दा उठ गया है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों ने पांच दिन पहले दिल्ली के कटेवड़ा के पास से भी एक बाइक छीनी थी, जिसे सैदपुर में बाइक छीनने की घटना के दौरान आरोपी मौके पर ही छोडक़र फरार हो गए थे। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed