फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   280 students selected in 34 companies

Sonipat News: वर्ष 2024 में 34 कंपनियों में 280 विद्यार्थी चयनित

Fri, 03 Jan 2025 07:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
280 students selected in 34 companies
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में वर्ष 2024 में बंपर प्लेसमेंट हुई। कैंपस प्लेसमेंट में 34 कंपनियों ने 280 विद्यार्थियों का चयन किया। इन्हें 9 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2024 में कैंपस प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय में 34 कंपनियां आईं। इस दौरान 280 विद्यार्थियों का चयन किया गया। वर्ष 2024 में पास आउट 111 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जबकि 2025 में पास आउट होने वाले 169 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम नौ लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के ब्रांड एंबेसडर वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी होते हैं। विवि प्रशासन का प्रयास है कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, जिनका सदुपयोग कर वह अपने व माता पिता के स्वप्न को पूरा कर सकें।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि डीसीआरयूएसटी के अनेक पूर्व विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य कर रहे हैं। पूर्व विद्यार्थी एंटरप्रन्योरशिप में कार्य कर दूसरों को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के अनेक पूर्व विद्यार्थी भारतीय प्रशासनिक, भारतीय पुलिस सेवा व प्रदेश की प्रशासनिक व पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। विवि का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल भविष्य में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की कैंपस प्लेसमेंट करवाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed