फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   27 thousand old property ID records are being converted into new ones

Sonipat News: 27 हजार पुरानी संपत्ति आईडी के रिकॉर्ड को नई में किया जा रहा परिवर्तित

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
27 thousand old property ID records are being converted into new ones
गोहाना। नगर परिषद की ओर से पुरानी संपत्ति आईडी के रिकॉर्ड को नई संपत्ति आईडी में परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में 27 हजार पुरानी संपत्ति आईडी को नई आईडी में सम्मिलित किया जाएगा। कर्मचारियों की ओर से रोजाना 300 पुरानी आईडी के रिकॉर्ड को नई आईडी में बदला जा रहा है। साथ ही नगर परिषद की तरफ से 7 हजार नई आईडी बनाई गई हैं, उनकों पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में अब करीब 34 हजार प्रॉपर्टी है। नप की ओर से सर्वे कर शहर में 27 हजार संपत्ति आईडी बनवाई गई थी। सभी का रिकॉर्ड ऑफलाइन था। दोबारा किए गए नए सर्वे के बाद उन आईडी को ऑनलाइन तो कर दिया गया था, लेकिन उनका डाटा नई आईडी से नहीं मिल रहा था। अब नगर परिषद द्वारा पुरानी संपत्ति आईडी को नई आईडी में बदला जा रहा है। जिसके नई आईडी के माध्यम से एक क्लिक के बाद संपत्ति आईडी का पूरा रिकॉर्ड मिल जाएगा। जिसके बाद उपभोक्ताओं को संपत्ति कर का भुगतान करने व अपनी संपत्ति आईडी की जानकारी लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद की पुरानी 27 हजार संपत्ति आईडी को नई संपत्ति से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही काम को पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद उपभोक्ताओं की परेशानी दूर हो जाएगी। उसके बाद उपभोक्ता आसानी से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र गुलिया, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed