{"_id":"6558d9049dc29e87a0072089","slug":"2650-metric-tons-of-urea-reached-sonipat-will-get-900-metric-tons-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: 2650 मीट्रिक टन यूरिया पहुंचा, सोनीपत को 900 मीट्रिक टन मिलेगा, रोहतक और पानीपत भी भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: 2650 मीट्रिक टन यूरिया पहुंचा, सोनीपत को 900 मीट्रिक टन मिलेगा, रोहतक और पानीपत भी भेजा जाएगा
Sat, 18 Nov 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:02 PM IST
सार
1500 मीट्रिक टन खाद दिल्ली भेजा जाएगा। 250 मीट्रिक टन पानीपत और रोहतक को मिलेगा। किसान वर्तमान में रबी सीजन की फसलों की बिजाई में लगे हैं। सोनीपत में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में गेहूं और 5 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई होनी है।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से यूरिया खाद उतारता श्रमिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रबी सीजन में यूरिया खाद के लिए परेशान किसानों के लिए राहत की खबर है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 2650 मीट्रिक टन (53 हजार बैग) यूरिया खाद का रैक लगा है, जिसमें सोनीपत को 900 मीट्रिक टन खाद मिलेगी। इसमें से 400 मीट्रिक टन दो से तीन दिन में खाद विक्रेताओं तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
किसान वर्तमान में रबी सीजन की फसलों की बिजाई में लगे हैं। जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में गेहूं और 5 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई होनी है। ऐसे में नवंबर में खाद की मांग बढ़ गई है। खाद की मांग को नियंत्रित करने के लिए कृषि विभाग लगातार मुख्यालय से खाद भेजने की मांग कर रहा था। शनिवार को खाद का रैक लगने के बाद कृषि विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
ऐसे में रविवार को 2650 मीट्रिक टन खाद का रैक लगा है, जिसमें से 1500 मीट्रिक टन खाद दिल्ली भेजा जाएगा। जिले के किसानों को लिए 900 मीट्रिक खाद मिलेगी तो रोहतक व पानीपत के किसानों को 250 मीट्रिक टन खाद भेजी जाएगी सोनीपत में अब तक करीब 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक है। डीएपी का स्टॉक 2800 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। कृषि विभाग ने किसानों से आह्वान किया है कि वह आवश्यकता से अधिक खाद न खरीदें, जिले में अब पर्याप्त खाद मौजूद है।
विज्ञापन
खाद के साथ अन्य सामान दिया तो होगी कार्रवाई
कृषि विभाग ने खाद विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है कि वह किसी भी किसान को खाद के साथ कोई अन्य वस्तु खरीदने के लिए मजबूर न करें। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित खाद विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी आह्वान किया है कि वह पक्का बिल लेकर खाद की खरीद करें।
शनिवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद का रैक पहुंचा है। पर्याप्त यूरिया व डीएपी खाद मौजूद है। किसान आवश्यकता से अधिक खाद न खरीदें। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत