{"_id":"64fccd483ad2e8de7602dda4","slug":"26434-cases-settled-in-national-lok-adalat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5781-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 26,434 मुकदमों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 26,434 मुकदमों का निपटारा
Sun, 10 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिला कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान केस की सुनवाई करते न्यायाधीश। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इनमें 26 हजार 434 मुकदमों का आपसी सहमति से निपटान किया गया। इसमें वादियों की 14 करोड़ 48 लाख 55 हजार 481 की राशि का निपटान किया गया।
मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के 21 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें वादियों का 2.14 करोड़ रुपये समझौता राशि का निपटारा किया गया। मोटर व्हीकल से संबंधित 17 हजार 371 चालानों का निपटारा किया गया, जिससे 1.46 करोड़ रुपये वसूली किए गए। फौजदारी के 83 केसों का निपटान किया गया। 167 सिविल केस, 37 वैवाहिक विवाद संबंधी, 263 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया, जिससे 7.81 करोड़ रुपये की राशि का निस्तारण किया गया।
जिला एडीआर सेंटर में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 18 केसों का निपटान किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अशोक कुमार मान ने बताया कि जिला व सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्या व विमल कुमार, अतिरिक्त प्रिंसिपल जज (फैमिली कोर्ट) हेमंत यादव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिस शिखा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अपर्णा चौधरी व प्रवीन कुमार, उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सोनिया श्योकंद, डॉ. रेनू शोलखे, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी संजय की बेंचों के द्वारा केसों का निपटारा किया गया।