फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 villages will be included in the control area, prohibiting the cutting of the colony without permission

बिना अनुमति कॉलोनी काटने पर रोक, 25 गांव कंट्रोल एरिया में होंगे शामिल

Thu, 08 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
25 villages will be included in the control area, prohibiting the cutting of the colony without permission
सोनीपत। शहर के आसपास के गांवों में बिना अनुमति कॉलोनी काटने और अन्य निर्माण किए जाने के मामले बढ़ने पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे 25 गांवों की जमीन को कंट्रोल एरिया में शामिल करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। डीसी ने खुद उन सभी जगहों का दौरा करके शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इन 25 गांवों की जमीन कंट्रोल एरिया में आने के बाद कोई भी निर्माण कार्य करने के लिए सरकार से सीएलयू लेना होगा तो डेवलपमेंट चार्ज देना पड़ेगा। साथ ही नक्शा भी पास कराना होगा।
विज्ञापन

जिन गांवों की जमीन कंट्रोल एरिया से बाहर हैं, वहां कोई भी निर्माण कार्य करने के लिए केवल डीटीपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर एनओसी लेनी होती है। इसके अलावा कुछ लोग कॉलोनी काटने तो कुछ ने फैक्टरी व वेयर हाउस का निर्माण कर दिया गया। जहां पानी निकासी से लेकर पेयजल, सड़क व अन्य कोई व्यवस्था नहीं होती है। ऐसे ही गांवों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कराई गई है। सूची में झूंडपुर, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी, बाघडू, किलोहड़द, महलाना, ताजपुर, तिहाड़ खुर्द, हसनपुर, तिहाड़ कलां, ककरोई, रोहट, भदाना, खिजरपुर जटमाजरा, भठगांव डूंगरान, भठगांव मलियान, करेवड़ी, बादशाहपुर माछरी, जाजी, जुआं, चंदौली, उमेदगढ़, पबनेरा, रसूलपुर, ग्यासपुर गांव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अब इन गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल करने के लिए डीसी श्यामलाल पूनिया ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इन गांवों की जमीन कंट्रोल एरिया में शामिल होने के बाद किसी भी तरह का निर्माण कार्य करने के लिए सबसे पहले सीएलयू लेना होगा और उसके लिए सरकार को फीस देनी होगी। इसके अलावा जमीन के आधार पर डेवलपमेंट चार्ज देने होंगे तो नक्शा भी पास कराना होगा। इससे वहां कोई प्लॉट लेगा तो उसे सीवर, सड़क, पेयजल की सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 25 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इन सभी गांवों का पहले निरीक्षण किया गया था और वहां की स्थिति को देखकर प्रस्ताव भेजा गया है। वह कंट्रोल एरिया में शामिल हो जाएंगे तो सरकार व निर्माण करने वाले सभी को फायदा होगा। - श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed