{"_id":"67391358e0bf9035af0ad074","slug":"25-roadways-buses-will-be-sent-to-sant-nirankari-samagam-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127797-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संत निरंकारी समागम में भेजी जाएंगी रोडवेज की 25 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संत निरंकारी समागम में भेजी जाएंगी रोडवेज की 25 बसें
Sun, 17 Nov 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित संत निरंकारी समागम के लिए रोडवेज से 25 बसों की मांग की है। इससे समागम के उपरांत विभिन्न स्थानों से पहुंची संगत को गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा। रोडवेज बसों को 18 से 21 नवंबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर भेजा जाएगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर तीन दिवसीय 77वें संत निरंकारी समागम का शनिवार को शुभारंभ किया गया। 18 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले संत समागम में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और संत समागम समाप्त होने के बाद अपने राज्यों को लौटेंगे। ऐसे में लोगों को घर वापस लौटने में परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए 25 बसों की मांग की गई है। यह बसें चार दिनों तक संत समागम में पहुंचने वाले लोगों के लिए तैनात रहेगी।
सोनीपत बस डिपो में हैं 124 बसें
वर्तमान समय में सोनीपत बस अड्डे पर 124 बसें हैं। सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों तक सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। सोनीपत से रोहतक, पानीपत, झज्जर, करनाल सहित विभिन्न जिलों के लिए भी बसें संचालित की जाती हैं। लोकल रूटों पर काफी संख्या में बसें चलाई जाती है। हालांकि संत निरंकारी समागम में बसों की तैनाती से कई लोकल रूटों के साथ लंबे रूटों की बस सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
कब कितनी बसें रवाना की जाएंगी
तिथि बसें
18 नवंबर : 05
19 नवंबर : 15
20 नवंबर : 25
21 नवंबर : 25
भोड़वाल माजरी में शुरू हुए संत समागम में सोनीपत बस अड्डे से अलग-अलग चार दिनों में 5 से 25 बसें भेजी जाएंगी। श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। बसों के रवाना होने से महत्वपूर्ण रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।
- कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत