फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 hour maternity center operational in Primary Health Center Mohana

Sonipat News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहाना में 24 घंटे प्रसूति केंद्र चालू

Fri, 23 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
24 hour maternity center operational in Primary Health Center Mohana
सोनीपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहाना में शुक्रवार को 24 घंटे प्रसूति केंद्र चालू हो गया है। अब तक यहां पर दिन के समय ही प्रसूति केंद्र चल रहा था। गांव मोहाना, पिनाना, सलीमसर माजरा, गुहणा, जाजी, माछरी, गढ़ी सैनी, तिहाड़ समेत करीब दर्जन गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी है। इन गांवों की गर्भवती महिलाओं को रात के समय डिलिवरी की सुविधा नहीं मिल रही थी। रात के समय गर्भवती महिलाओं को सीएचसी जुआं व खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया जा रहा था। ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य युद्धविंद्र मेहला व ग्रामीणों की ओर से यहां पर 24 घंटे प्रसूति केंद्र चालू करने की मांग की जा रही थी। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इंचार्ज डॉ. किरण ने पीएचसी मोहाना में प्रसूति केंद्र की शुरुआत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed