फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   23rd installment of PM Kisan Samman Nidhi released

Sonipat News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

Sat, 20 Jun 2026 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
23rd installment of PM Kisan Samman Nidhi released
फोटो :: जगदीशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित अ​धिकारी व किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी कर दी है। कृषि विभाग ने पहले चरण में जिले के 83 हजार किसानों का स्लॉट ओपन कर दिया है जबकि शेष पात्र किसानों के लिए दूसरे और तीसरे चरण के स्लॉट भी जल्द खोले जाएंगे।

इस बार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को गति देते हुए एग्री स्टैक के तहत तैयार की जा रही किसान आईडी को योजना से जोड़ा गया है जिससे लाभार्थियों का सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो सके।
विज्ञापन


एक लाख से अधिक किसान पंजीकृत, 20 हजार खातों में अड़चन
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। हालांकि, लगभग 20 हजार किसानों के खाते विभिन्न तकनीकी अथवा दस्तावेजी कारणों से निष्क्रिय हैं। कृषि विभाग ऐसे मामलों की गहन समीक्षा कर रहा है। साथ ही उन परिवारों की भी जांच की जा रही है जहां पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। नियमों के अनुसार एक परिवार में केवल पति या पत्नी में से किसी एक को ही योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को किया जागरूक
जगदीशपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 100 से अधिक किसानों और कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बुआई, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। खेत बचाओ अभियान के तहत विशेषज्ञों ने खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. जेएस बामेल, डॉ. संदीप अंतिल और डॉ. कुलदीप सिंह, कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र आर्य, राहुल सैनी तथा संदीप वर्मा ने किसानों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed