फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2365 candidates appeared for NEET UG at six centres, 72 remained absent.

Sonipat News: छह केंद्रों पर 2365 अभ्यर्थियों ने दी नीट यूजी, 72 गैरहाजिर रहे

Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
2365 candidates appeared for NEET UG at six centres, 72 remained absent.
फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक
सोनीपत। जिले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2025) विवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए छह केंद्रों पर कुल 2437 में से 2365 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 72 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं एक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय बायोमेट्रिक मशीन चार्ज नहीं मिली। चार्ज के बाद भी मशीन से जांच धीमी रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थी जुटने शुरू हो गए थे। सभी केंद्रों पर एक चरण में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट को लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को दो चरणों बायोमेट्रिक सत्यापन व दस्तावेज की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर जुटी अभ्यर्थियों की भीड़ अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में लगी रही। सभी केंद्राें पर जांच के अलावा सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सिस्टम व जैमर लगाए गए थे। जांच में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से अधिकृत एजेंसी भी शामिल की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जांच व सुरक्षा को लेकर अधीक्षक के अलावा पुरुष व महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई परीक्षा
जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की गई थी। केंद्रों पर सुरक्षा के मध्यनजर 200 मीटर के दायरे, विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय परिसर में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर जाने पर पाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना चार्जिंग बायोमेट्रिक से मची हड़बड़ाहट
मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर जैसे ही बायोमेट्रिक से अभ्यर्थियों की जांच की जाने लगी तो मशीन चार्ज नहीं मिली। इससे केंद्र पर तैनात कर्मचारियों में हड़बड़ाहट मच गई। बायोमेट्रिक मशीन को आनन-फानन में चार्जिंग पर लगाया गया। केंद्र के बाहर करीब 10 मिनट तक अभ्यर्थियों खड़े होकर उन्हें केंद्र में भेजने का इंतजार करते रहे। चार्जिंग पर लगाने के बावजूद बायोमेट्रिक मशीन धीमी गति से कार्य कर रही थी। ऐसे में अभ्यर्थियों की जांच में थोड़ी देरी लगी, लेकिन उन्हें समय पर केंद्र के अंदर भेजा गया।
करीब ढाई घंटे तक गर्मी में तपते रहे अभ्यर्थी
अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह 11 बजे ही पहुंच चुके थे, लेकिन समय से पहले किसी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। ऐसे में अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर गर्मी में खड़े होकर प्रवेश का इंतजार करते रहे। करीब 1 बजे अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। एक-एक अभ्यर्थी को पहले गेट पर जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। गेट पर ही उनके सामान व आभूषणों को उतरवाया गया। इस बीच कुछ अभ्यर्थी अपनी प्यास बुझाने के लिए साथ लाए बोतलों से पानी पीते दिखे। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावक उनके बाहर आने का इंतजार करते रहे।

कहां-कहां बनाए गए थे परीक्षा केंद्र
शहर के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के अलावा मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गांव मुरथल के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव बारोटा के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व गांव नाहरा में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नीट को लेकर केंद्र बनाए गए।

फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक

फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक

फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक

फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक

फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक

फोटो 25- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में नीट यूजी की परीक्षा को लेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed