फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   22720 rupees extorted in the name of getting pencil packing work

पेंसिल पैकिंग का काम दिलाने के नाम पर 22720 रुपये ऐंठे

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
22720 rupees extorted in the name of getting pencil packing work
सोनीपत। साइबर ठगों ने कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मी को झांसे में लेकर ठगी कर ली। उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी की पेंसिल की पैकिंग कराने और उससे कमाई का झांसा देकर साइबर ठगी की गई। उनके पास क्यूआर कोड भेजकर रुपये डलवाए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत कोर्ट में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी गंभीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में जॉब वर्क का ऑफर दिया गया था, जिसमें घर पर रहकर ही पेंसिल की पैकिंग करनी थी। इससे अच्छी कमाई का प्रलोभन दिया गया था। उनकी पत्नी को जॉब वर्क की जरूरत है। इसके चलते उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। साइबर ठगों ने उनको झांसे में लेकर पहले 620 रुपये अपने खाते में मंगवाए। उसके बाद छह सौ और फिर 2550 रुपये मंगवाए गए। उनको बताया गया कि यह रुपया उनको वापस कर दिया जाएगा। फिर रुपया वापस करने का झांसा देकर एक क्यूआर कोड भेजा और उनके खाते से रुपये निकाल लिए। उनके साथ कुल 22,720 रुपये की ठगी की गई। अब उनको फिर से क्यूआर कोड भेजकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे धोखाधड़ी करने वालों में अनिल कुमार, प्रीति सिंह, अशोक कुमार, सुवर्णा दिनकर शिंदे के साथ ही अन्य शामिल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed