{"_id":"5c7d774bbdec2213f678230c","slug":"21551726411-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल कलां में बुजुर्गों ने किया कैटवॉक, 101 साल के बुजुर्ग रिसाल सिंह विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल कलां में बुजुर्गों ने किया कैटवॉक, 101 साल के बुजुर्ग रिसाल सिंह विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसवाल कलां में बुजुर्गों ने किया कैटवॉक, 101 साल के रिसाल सिंह विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)। गांव भैंसवाल कलां में म्हारा ग्राम म्हारा विकास शिक्षा समिति की ओर से पारंपरिक परिधान योजना के तहत सोमवार को बुजुर्गों की कैटवॉक कराई गई। समिति के पदाधिकारियों ने अपने गांव के उन बुजुर्गों को बुलाया जो शहरों में रह रहे हैं। बुजुर्गों को गांव में बुलाकर भाईचारे का संदेश देने के लिए गांव के लोगों से मिलवाया। इस कार्यक्रम में 100 बुजुर्गों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बुजुर्गों को समिति की तरफ से नया धोती-कुर्ता, डोगा व पगड़ी भेंट की गई और सभी बुजुर्गों ने अपने-अपने अंदाज में कैटवॉक किया।
समिति के अध्यक्ष शमशेर मलिक ने बताया कि बुजुर्गों का सम्मान करने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं, लेकिन आज के समाज में बुजुर्गों के संस्कार लेने को बच्चे तैयार नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी समिति ने दोबारा से बुजुर्गों का मान व सम्मान लौटाने के लिए गांव से जाकर दूर शहर में रहने वालों को एकत्रित किया गया। कुरुक्षेत्र से पहुंचे अशोक मलिक ने बताया कि कैटवॉक में 101 साल के रिसाल सिंह पहले स्थान पर रहे, जिन्हें 1100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रामदिया व दरियाव सिंह रहे, वहीं तीसरे स्थान पर नफे सिंह व छाजू राम रहे। इस दौरान भलेराम नरवाल समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
अगले विधानसभा चुनाव तक भैंसवाल कलां का हर मतदाता होगा शिक्षित
म्हारा ग्राम म्हारा विकास शिक्षा समिति के अध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा कि गांव भैंसवाल कलां का कोई भी मतदाता अगले विधानसभा चुनाव तक अनपढ़ नहीं रहेगा। गांव का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति भी अपने हस्ताक्षर करेगा। क्योंकि उनको सबसे पहले हस्ताक्षर करने सिखाए जाएंगे और उसके साथ ही अन्य जरूरी चीजें पढ़ाई जाएंगी। वहीं सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं का गांव के हर व्यक्ति तक प्रचार व प्रसार किया जाएगा। ताकि वह उसका लाभ उठा सकें। जल्द ही दोनों कार्यों को गांव में शुरू कर दिया जाएगा।