{"_id":"5c09736dbdec224146724a99","slug":"21544123245-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत-जींद रेलवे लाइन में तकनीकी खराबी, ट्रेनें लेट होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत-जींद रेलवे लाइन में तकनीकी खराबी, ट्रेनें लेट होने से लोग परेशान
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत-जींद रेलवे लाइन में तकनीकी खराबी, ट्रेनें लेट होने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत-जींद रेलवे लाइन में गांव खंदराई से जींद के गांव पांडू पिंडारा तक रेलवे लाइन में तकनीकी खराबी होने के कारण इन दिनों ट्रेन लेट पहुंच रही हैं। ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोग दिन में निजी सवारियों में जाने पर मजबूर हो रहे हैं।
यात्री संदीप, रामलाल, सोनू, सुदीप, राजू आदि ने कहा कि जींद से सोनीपत के लिए आने वाली ट्रेन सुबह 7.55 बजे गोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। वीरवार को यह ट्रेन लगभग दो घंटे लेट लगभग 10 बजे पहुंची। यात्रियों ने बताया कि जब ट्रेन के लेट आने का कारण उन्होंने स्टेशन मास्टर से पूछा तो उन्होंने लाइन में तकनीकी खराबी होने के कारण देरी से आना बताया। उन्होंने कहा कि हर रोज यह ट्रेन लगभग 40 मिनट लेट पहुंचती है। उनको अपनी यात्रा निजी वाहनों के अलावा अन्य वाहनों में करनी पड़ती है। जिनसे उन्हें परेशानी होती है। उन्होंने गोहाना से सोनीपत के लिए पास भी बनवा रखे हैं, लेकिन पिछले लगभग एक सप्ताह से उनके पैसे व्यर्थ जा रहे हैं। उन्होंने तकनीकी खराबी को समय से पहले दूर करने की मांग की।
वर्जन
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पटरी के लेवल में कमी आ गई थी। अब पटरी ट्रेन के चलने के लायक होने के कारण ट्रेन को गुजारा जाता है, जिसके कारण ट्रेन गुरुवार को दो घंटे लेट पहुंची। पिछले एक सप्ताह से ट्रेन 40 मिनट लेट पहुंच रही है। जब तक तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जाता, तब तक परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर गोहाना।