फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1090 आशा वर्करों ने दी गिरफ्तारियां, तीन रोडवेज बस ही लगाई, पैदल लेकर गई पुलिस

1090 आशा वर्करों ने दी गिरफ्तारियां, तीन रोडवेज बस ही लगाई, पैदल लेकर गई पुलिस

Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
1090 आशा वर्करों ने दी गिरफ्तारियां, तीन रोडवेज बस ही लगाई, पैदल लेकर गई पुलिस
1090 आशा वर्करों ने दी गिरफ्तारियां, तीन रोडवेज बस ही लगाईं, पैदल लेकर गई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर हड़ताली आशा वर्करों ने शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लिया। आशा वर्कर्स शुक्रवार सुबह पंचायत भवन में इकट्ठा हुईं। इसके बाद वह शहर में जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पर पहुंचीं। यहां 1090 आशा वर्करों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। वर्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से महज तीन रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया। वर्करों की संख्या ज्यादा होने के चलते रोडवेज बस के साथ-साथ उन्हें पैदल पुलिस लाइन में ले जाया गया। यहां करीब दो घंटे बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी नरेंद्र धनखड़ ने जमानत ली। इसके बाद आशा वर्करों को छोड़ दिया गया।
हड़ताली आशा वर्करों के प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन की जिला प्रधान सुदेश, सीटू के जिला प्रधान चंद्रभान, राज्य सचिव आनंद शर्मा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक आशा वर्करों की मांगों को नहीं माना जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को आशा वर्करों का एक प्रतिनिधि मंडल सीएम मनोहर लाल से मिलेगा। इसके बाद 22 जून को करनाल में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

---
तीन वर्करों की बिगड़ी हालत
सीटू नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान गोहाना रोड पर गर्मी के कारण एक आशा वर्कर बेहोश होकर गिर गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस लाइन में गिरफ्तारी स्थल पर पानी के धोखे में वहां रखे थिनर को पी लिया था, जिससे तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed