फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जमीनी विवाद में बुजुर्ग की जबरन जहर पिलाकर हत्या

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की जबरन जहर पिलाकर हत्या

Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की जबरन जहर पिलाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

गोहाना।
गांव बरोदा में एक बुजुर्ग को जबरन जहर पिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मरने से पहले बुजुर्ग के बयान पर पुलिस ने एक पुलिस कर्मी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बुजुर्ग के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से मना कर दिया है।
गांव बरोदा निवासी उमेद सिंह को सोमवार को गांव के हरेंद्र, नरेंद्र, राजेश, मोहित, दिलबाग, जगमेंद्र व सतबीर ने जबरन जहर पिला दिया था। बुजुर्ग को गंभीर अवस्था में बीपीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां में भर्ती कराया था। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उमेद सिंह ने मरने से पहले पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया था कि वह खेतों की ओर घुमने गया था। आरोपी हरेंद्र व उसके भाइयों ने मिलकर उसे गली में पकड़ लिया था तथा उसके मुंह में जबरन जहर डाल दिया था। पुलिस ने पहले उसके बयान पर जबरन जहर देने का केस दर्ज किया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सही ढंग से नहीं की कार्रवाई
बुजुर्ग के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जिस कारण उमेद सिंह को मौत के घाट उतारा गया है। उनका कहना है कि आरोपी काफी समय से उन्हें परेशान कर रहते आ रहे हैं। इसकी पुलिस के आला अधिकारियों को भी शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
बरोदा गावं में उमेद सिंह की मौत के मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। एक पुलिस कर्मचारी पर आरोप लगाया गया है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।
-वीरभान दहिया, प्रभारी बरोदा थाना।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की जहर पिलाकर हत्या
-पुलिस ने हवलदार समेत आठ के खिलाफ दर्ज किया केस
-आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक परिजनों ने शव उठाने से मना किया

फोटो : 20 : बुजुर्ग उमेद सिंह का फाइल फोटो।
फोटो : 21 : गोहाना के बरोदा में बुजुर्ग की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed