फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गेहूं व्यापारी के मुनीम को गोली मार साढ़े 24 लाख लूट ले गए बदमाश

गेहूं व्यापारी के मुनीम को गोली मार साढ़े 24 लाख लूट ले गए बदमाश

Tue, 25 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
गेहूं व्यापारी के मुनीम को गोली मार साढ़े 24 लाख लूट ले गए बदमाश
-नरेला मंडी से नकदी लेकर ऑटो में सवार होकर बागपत लौट रहा था मुनीम
विज्ञापन

-बाइक सवार दो बदमाशों ने बारोटा के पास दिया वारदात को अंजाम
-सोनीपत में नहीं थम रही लूट की वारदात
फोटो : 01 : सोनीपत के बारोटा के पास हुई लूट के बाद चौकी में पहुंचे घायल मुनीम के परिजन व व्यापारी।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/कुंडली।
बागपत के गेहूं व्यपारी के मुनीम को बारोटा के पास गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश साढ़े 24 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। मुनीम दिल्ली की नरेला अनाज मंडी से नकदी लेकर ऑटो में बागपत जा रहा था। घायल मुनीम को उसके साथी ने राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, नरेला में दाखिल कराया है। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यूपी के जिला बागपत के गांव ग्वाली खेड़ा का रहने वाला इकरामुदीन बालाजी ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम है। कंपनी के मालिक आनंद कुमार की दुकान गांव ग्वालीखेड़ा में ही है। इकरामुदीन ने बताया कि उसका मालिक आनंद कुमार दिल्ली की नरेला अनाज मंडी में गेहूं की सप्लाई करता है। वह सोमवार को साथी कर्मी बिलोचपुर निवासी शोयब के साथ नरेला अनाज मंडी में लायक राम गंगा प्रसाद की फर्म पर आया था। वह वहां से 24,53,940 रुपये की नकदी बैग में लेकर बागपत जाने के लिए निकला था। वह शोयब के साथ नकदी लेकर ऑटो में आ रहा था। जब ऑटो नरेला से बारोटा रोड पर दहिया स्टॉक के पास पहुंचा तो इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने ऑटो के आगे बाइक अड़ा दी। इसके चलते चालक ने ऑटो को रोक दिया। ऑटो के रोकते ही युवकों ने उसके साथ से बैग छीनने का प्रयास किया जिसका उसने कड़ा विरोध किया। उसके विरोध करने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी गर्दन के पास गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। घायल इकरामुदीन को तुरंत नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें उपचार दिया गया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घायल मुनीम के परिजन व व्यापारी मामले में जांच कर जल्द बदमाशों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस सबूत नहीं लग सका है। घायल मुनीम व उसका साथी बाइक का नंबर भी नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
मामले में ट्रेडिंग कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है। मुनीम करीब 25 लाख की नकदी लेकर ऑटो में सवार होकर निकल लिया। उसने किसी तरह की पुलिस सुरक्षा तक की मांग नहीं की। इतना ही नहीं मोटी रकम को खाते से ट्रांसफर भी किया जा सकता था। इस मामले में भी लापरवाही बरती गई।
सोनीपत में लगातार सामने आ रहे लूट के मामले
-11 जुलाई की रात को रतनगढ़ माजरा के पास रेडीमेड गांरमेंट्स के दुकानदार को बंधक बनाकर 33 हजार व दो मोबाइल लूटे।
-4 जुलाई की रात को सेक्टर-7 मोड़ के पास से ट्रक चालक को बंधक बनाकर 5 करोड़ की सिगरेट लूटी।
-3 जुलाई को मुरथल रोड स्थित शुभम गार्डन के पास युवक को बंधक बनाकर कार, मोबाइल व छह हजार रुपये लूटे। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को काबू कर चुकी है।

-1 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र में दो युवकों को बंधक बनाकर आई-20 कार, दो मोबाइल, 40 हजार रुपये व एटीम कार्ड लूटे।

वर्जन
गेहूं व्यापारी के मुनीम से बाइक सवार दो बदमाश लाखों की नकदी लूट ले गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए एसआईटी की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द घटना से पर्दा उठाकर बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।
-सुखबीर सिंह, जांच अधिकारी, बारोटा चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed