फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   खेत में गए किसान की गोली मारकर हत्या

खेत में गए किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खेत में गए किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/राई।
गांव औरंगाबाद के खेत में अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान रात को सेवली गांव स्थित खेत में लगाए गए अपने बाग में गया था। सुबह उसका शव ही मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भिजवा दिया। पुलिस ने फिलहाल किसान के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
गांव सेवली निवासी आजाद सिंह (30) रविवार देर शाम अपने खेत में लगाए गए बाग में गया था। उन्होंने खेत में धान भी लगा रखे हैं। वह रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने समझा कि वह सुबह आ जाएगा। सोमवार सुबह गांव औरंगाबाद का किसान ओमप्रकाश खेतों की तरफ गया तो उसे खेत में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। राई थाना प्रभारी ऋषिकांत तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच की तो युवक की पहचान गांव सेवली निवासी आजाद सिंह के रूप में हुई। आजाद सिंह की कमर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भिजवा दिया। पुलिस ने आजाद के भाई जगत के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हर पहलू पर की जा रही जांच
पुलिस ने जांच की तो सामने आया है कि आजाद सिंह रात को औरंगाबाद की तरफ पैदल गया था। उसके खेतों से पैरों के निशान औरंगाबाद की तरफ मिले है। उसके साथ अन्य के निशान भी हैं। पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अपने खेत से वहां किसलिए निकला था। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे मशीन खराब तो खानपुर भिजवाया
पुलिस ने आजाद के शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया था जहां पोस्टमार्टम के लिए गोली का पता लगाने को शव का एक्स-रे किया जाना था। सामान्य अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते शव को खानपुर महिला विवि के अस्पताल में भिजवाना पड़ा। इसके चलते सोमवार को शव का पोस्टमार्टम तक नहीं हो पाया।

वर्जन
गांव औरंगाबाद में सेवली के किसान का शव मिला है। उसकी कमर में गोली मारकर हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।


खेत में गए किसान की गोली मारकर हत्या
-हमलावरों ने पीठ में मारी गोली, औरंगाबाद के खेतों की तरफ पैदल जाने के मिले निशान
सेवली गांव स्थित बाग में गया था किसान
फोटो : 12 : सोनीपत के गांव औरंगाबाद के खेत में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed