फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   21 buses went to the state level Daksh Prajapati function, passengers were troubled

Sonipat News: राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति समारोह में गईं 21 बसें, यात्री परेशान

Mon, 14 Jul 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
21 buses went to the state level Daksh Prajapati function, passengers were troubled
फोटो 01: सोनीपत बस अड्डे पर बसों की संख्या कम होने के चलते इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
सोनीपत। भिवानी में रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति समारोह में जिले की 21 बसें लगाई गई। इसकी वजह से दिल्ली-पानीपत रूट पर बसों की कमी होने से बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के रूट बंद होने की वजह से बसाें को भिवानी भेजा गया था। कुछ बसों को दिल्ली व पानीपत रूट से हटाया गया था।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति समारोह के लिए सोनीपत डिपो से 22 बसें मांगी गई थी। इनमें से 21 बसें जिले के विभिन्न गांवों से लोगों को लेकर भिवानी पहुंची। इनमें से अधिकतर बसों को ग्रामीण रूटों से हटाया गया था। बस अड्डे पर रविवार दोपहर दिल्ली व पानीपत रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। काफी देर तक बसें नहीं मिलने के कारण यात्री पूछताछ केंद्र पर बसों की जानकारी लेने के लिए दौड़ लगाते रहे, लेकिन बसों की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतर ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। हालांकि कुछ रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन रहा, जिससे यात्रियों को राहत मिली। दिल्ली की ओर जाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वातानुकूलित (एसी) बस में सवार होते दिखाई दिए। 31 डिग्री तापमान के बीच गर्मी में एसी बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। गणतंत्र दिवस पर ई-बसों की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से सोनीपत बस अड्डे से कुंडली-सिंघु बॉर्डर तक पांच एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। सोनीपत से कुंडली तक ऑटो का किराया भी 40 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में हुए राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति समारोह में 21 बसाें को भेजा गया। अन्य बसों को रूटों पर भेज दिया गया। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी गई। जिस रूट पर भीड़ रही, उसी रूट पर बसों को संचालन किया गया।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed