फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2035 patients of diabetes found in the district seven months

जिले में सात माह में मिले मधुमेह के 2035 मरीज

Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
2035 patients of diabetes found in the district seven months
सोनीपत। जिले में मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पौष्टिक भोजन न खाने के चलते लोग मधुमेह का शिकार हो रहे हैं। जिले में सात माह में अब तक मधुमेह के 2035 मरीज मिल चुके हैं। पिछले वित्त वर्ष में मरीजों की संख्या 7746 तक पहुंच गई थी। ऐसे में मधुमेह से बचने के लिए शारीरिक अभ्यास करना बहुत जरूरी है। साथ ही चिकित्सक की सलाह से दवा का सेवन करना चाहिए। तभी लोग मधुमेह से बच सकते हैं।
विज्ञापन

जब से मशीनी युग की शुरुआत हुई है, तब से व्यक्ति बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। खराब जीवनशैली के कारण हमारा शरीर कई बीमारियों का घर बन गया है। सही इलाज से मधुमेह को संतुलित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. गीता दहिया, उप सिविल सर्जन
मधुमेह से बचाव के लिए बेहतर खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। लोगों को हमेशा अपना वजन नियंत्रित रखना चाहिए। शरीर में इंसुलिन की कमी होने के कारण लोग मधुमेह का शिकार होना शुरू हो जाते हैं। अगर परिवार के एक सदस्य को मधुमेह हो जाता है तो अन्य में होने की आशंका बनी रहती है। परिवार के दूसरे लोगों को मधुमेह की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिव्या सक्सेना, सक्सेना मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल
मधुमेह की बीमारी ने शहर से ग्रामीण क्षेत्र का रुख कर लिया है। इसका मुख्य कारण हमारी निष्क्रिय होती जीवन शैली है। जिसमें कम शारीरिक श्रम, ज्यादा वसा युक्त भोजन लेना, व्यायाम से दूरी बना लेना शामिल हैं। मधुमेह से बचने के लिए रक्तचाप सामान्य रहना चाहिए। योग व शारीरिक अभ्यास लगातार करते रहना चाहिए।
- डॉ. निर्दोष छाबड़ा, उजाला सिग्नस जेके हिंदू अस्पताल
मधुमेह से बचने के लिए तला हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हमेशा पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। मधुमेह होने से आंखों की रोशनी कम होने की आशंका रहती है। चोट लगने के बाद शरीर पर बने घाव ठीक होने में समय लगता है। किडनी पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

- डॉ. निर्मल खंडेलवाल, रामा अस्पताल
मधुमेह से बचाव को लेकर अल्कोहल का सेवन व धूम्रपान करने से बचना चाहिए। लोगों को हमेशा शारीरिक अभ्यास व योगासन करते रहना चाहिए। 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। चिकित्सक की सलाह से दवा का सेवन करना चाहिए। तभी हम मधुमेह मुक्त रह सकते हैं।
- डॉ. संतोष, जनता अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed