फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   200 participants spread their magic in the dance competition

Sonipat News: नृत्य प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Mon, 21 Oct 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
200 participants spread their magic in the dance competition
राई। बहालगढ़ स्थित रेणु विद्या मंदिर में शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के चेयरमैन नानक चंद गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार कुल्हाड़े ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि दिल्ली के शालीमार बाग स्थित अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र मुरथलिया व मुस्कान सेवा समिति दिल्ली के चेयरमैन देवेंद्र तायल रहे।
विज्ञापन

चेयरमैन नानक चंद गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में एकल, युगल व समूह नृत्य स्पर्धा में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस प्रतियोगिता ने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डांस दीवाने सीजन-चार के विजेता गौरव शर्मा, इंडियाज गॉट टैलेंट के विजेता महबूब खान, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार-2023 एवं इंडस्ट्री लीडर अवार्ड-2022 के विजेता ललित कुमार शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed