फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   200 boxes of liquor being brought illegally recovered, driver arrested

Sonipat News: अवैध रूप से लाई जा रही 200 पेटी शराब बरामद, चालक काबू

Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
200 boxes of liquor being brought illegally recovered, driver arrested
गोहाना। आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने महम रोड पर आहुलाना में चीनी मिल के पास टाटा एस गाड़ी से अवैध रूप से लाई गई शराब की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने चालक को भी काबू किया है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के निरीक्षक महावीर गौतम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि एक व्यक्ति टाटा एस गाड़ी में अवैध रूप से शराब लेकर आने वाला है। इसके बाद वह महम रोड पर आहुलाना चीनी मिल के नजदीक निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे पुलिस की टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद गोहाना की तरफ से आई टाटा एस गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी की जांच करने पर अवैध रूप से लाई गई शराब की पेटियां पुलिस ने बरामद की। चालक ने अपनी पहचान गांव कथूरा निवासी सुरेश के रूप में बताई। इस पर गाड़ी और शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ बरोदा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बताया कि शराब को गांव कथूरा में एक व्यक्ति ने मंगवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed