फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 poles were broken in many villages due to the storm, electricity remained disrupted

Sonipat News: आंधी से कई गांवों में 20 खंभे टूटे, बिजली बाधित रही

Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
20 poles were broken in many villages due to the storm, electricity remained disrupted
सोनीपत। मौसम में आए परिवर्तन के चलते सोमवार तड़के करीब 4 बजे आंधी से कई गांवों में 20 खंभे टूट गए। जिससे लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते बिजली निगम को एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बिजली निगम ने खंभों और लाइन को ठीक कराकर दोपहर बाद तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। सुबह के समय बिजली न होने के कारण घरेलू कार्यों को निपटने में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार तड़के चार बजे आई आंधी के कारण मुरथल व राई क्षेत्र के कई गांवों में 20 खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति सप्लाई बाधित रही। सुबह के समय बिजली नहीं आई तो लोगों ने मामले की सूचना बिजली निगम को दी। इसके बाद बिजली निगम की ओर से किए गए सर्वे के दौरान 20 खंभे टूटे मिले। दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्र में नए खंभे गाड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सकी। कृषि क्षेत्र में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

तीन दिन आंधी के साथ बारिश आने की संभावना
मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते 16 मई की दोपहर से धूल भरी हवा चलने की संभावना है। जिसके बाद 16 मई की रात से 18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 19 मई से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल और राई क्षेत्र में सोमवार तड़के आंधी में 20 से ज्यादा खंभे टूट गए। ग्रामीण क्षेत्र में खंभे दोबारा लगवा कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी है। खंभे टूटने व लाइन क्षतिग्रस्त होने से 1 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान पहुंचा है। -जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed