फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 lakh cheated in the name of getting job in airforce

Sonipat News: एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ऐंठने का आरोप

Thu, 05 Jan 2023 08:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated in the name of getting job in airforce
राई। गांव भिगान के रहने वाले युवक ने अपने तीन रिश्तेदारों पर एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसकी चचेरे बहन के पति व दो अन्य ने उन्हें झांसे में लेकर रुपये ऐंठ लिये। इसमें उनकी चचेरी बहन भी शामिल है। युवक के बयान पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भिगान निवासी आशीष कुमार ने आईजी रोहतक रेंज को शिकायत दी कि शिखा उनकी चचेरी बहन है। शिखा ने प्रशांत यादव के साथ प्रेम विवाह कर रखा है। प्रशांत यादव एयरफोर्स में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 को प्रशांत यादव उनके घर आया था। उन्होंने बताया था कि एयरफोर्स में सिविलियन पदों पर भर्ती निकलती है। जिसमें उनकी बड़े अधिकारियों के साथ जान पहचान है। वह युवकों को एयरफोर्स में नौकरी लगवा सकते हैं। ऐसे में 26 जनवरी, 2021 को प्रशांत ने उनके मोबाइल पर भर्ती की डिटेल भेजी थी। उन्हें बताया गया कि युवकों से पहले 50 हजार रुपये और बाद में साढ़े छह लाख रुपये लिए जाएंगे। इस तरह से तीन युवकों को भर्ती कराने का सौदा 20 लाख रुपये में तय हो गया। तब उनके बीच तय हुआ था कि नौकरी लगने से पहले ही पूरा पैसा देना होगा। यह पैसा उच्च अधिकारियों के पास जाएगा। रुपये नहीं दिए तो काम बीच में रुक जाएगा। प्रशांत यादव ने विश्वास में लेने के लिए उन्हें 20 लाख रुपये का चेक भी दिया। आशीष ने बताया कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों करनाल के मंदीप सिंह, सोनीपत के राहुल व पानीपत के मनोज के फार्म भर दिए। इसके बाद 26 दिसंबर 2021 को तीनों युवकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा गया। जिसमें पहली अप्रैल, 2022 की नियुक्ति तारीख तय होना बताया गया। प्रशांत यादव 26 दिसंबर 2021 को उनके घर आया और तीनों युवकों के नियुक्ति पत्र देकर चला गया। तीनों के नियुक्ति पत्र पर एयरफोर्स के अधिकारियों के हस्ताक्षर थे। आरोपी अपना चेक भी वापस ले गया। इसके बाद एक अप्रैल 2022 को तीनों युवक अपनी नियुक्ति पत्र में दिखाए गए पते पर गए तो वहां पर कोई दफ्तर नहीं था। जिस पर उन्हें ठगी का पता लगा। पीड़ित ने कहा कि जब आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर उसने अधिकारियों को शिकायत दी। अब मुरथल थाना पुलिस ने युवक की चचेरी बहन शिखा यादव, उनके पति प्रशांत यादव व दो एयर फोर्स अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ऐंठने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
हरिओम, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed