फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 people scorched in plastic factory fire

प्लास्टिक कैरेट के गोदाम में लगी आग, एक महिला समेत दो मजदूर झुलसे

Thu, 21 Nov 2019 07:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
2 people scorched in plastic factory fire
प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : Sonipat
राई। जीटी रोड स्थित एएसएन लॉजिस्टिक केमिकल्स कंपनी में बीड़ी का पतंगा गिरने से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां काम करने वाले कर्मचारी भी बाहर की ओर दौड़े। जिसमें एक महिला ने दीवार से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। वहीं दो कर्मचारी चपेट में आकर झुलस गए। महिला व आग से झुलसे कर्मचारियों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

गांव राई के पास एएसएन लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गोदाम है। गोदाम में वीरवार सुबह कर्मचारी प्लास्टिक की कैरेट को केमिकल्स से साफ कर रहे थे। इस दौरान वहां पर एक कर्मचारी बीड़ी पी रहा था। कर्मचारी के बीड़ी पीते वक्त उसका एक पतंगा केमिकल्स में जा गिरा, जिससे केमिकल्स ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस दौरान गोदाम में ही काम कर रहा असावरपुर का रहने वाला सोनू व एक अन्य आग की चपेट में आ गया और उनके हाथ-पैर झुलस गए। जबकि एक महिला ने आग से बचने के लिए दीवार से छलांग दी, जिससे वह घायल हो गई। साथी कर्मचारियों ने सोनू को तत्काल सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई, आग की सूचना मिलते ही दमकल की एक-एक कर पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

--
राई, कुंडली व सोनीपत से पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां
राई के पास एएसएन लॉजिस्टिक केमिकल के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिनमें दो गाड़ियां सोनीपत, एक गाड़ी सेक्टर-3, एक गाड़ी राई व एक गाड़ी कुंडली से पहुंची। पांचों गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखी प्लास्टिक की सभी कैरेट जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राई एक पास एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फायर विभाग को सूचना करके दमकल की गाडिय़ां बुलाई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
-अशोक कुमार, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed