{"_id":"61fad9a69ba46212276f5de8","slug":"192-infected-including-eight-month-old-girl-found-246-patients-recovered-sonipat-news-rtk6373273185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह की बच्ची समेत 192 संक्रमित मिले, 246 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह की बच्ची समेत 192 संक्रमित मिले, 246 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
कोरोना के केस कम होने लगे हैं। बुधवार को आठ माह की बच्ची समेत कोरोना के 192 नए संक्रमित मिले। वहीं कोरोना से 246 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर 1006 हो गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर बढ़कर 20.33 फीसदी रही।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गांव खेड़ी दमकन में 8 माह की बच्ची, रोहणा में 9 साल का बच्चा, सेवली में छह साल की बच्ची व उसकी 30 साल की मां, गांव किढौली में 2, 3 व 10 साल के तीन बच्चों के अलावा दो महिलाएं व एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अशोका यूनिवर्सिटी में छह, मारियो लि. बहालगढ़ में 12 लोग, भैंसवाल कलां में पांच साल की बच्ची, मोहाना में 8 व 10 साल की दो बच्ची समेत आठ लोग संक्रमित मिले हैं।
आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 20.33 रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 1206 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 918 आरटीपीसीआर और 288 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.08 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 915 रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त की गई। इसमें से 186 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर एक दिन पहले 20.33 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।