फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ईवीएम धीमे चलने पर मतदाताओं ने किया हंगामा

ईवीएम धीमे चलने पर मतदाताओं ने किया हंगामा

Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम धीमे चलने पर मतदाताओं ने किया हंगामा
सोनीपत। डीएवी स्कूल में मतदान के दौरान ईवीएम धीमे चलने से मतदाताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। एक से दो घंटे तक लाइन में खड़े होने के बाद जब उनका नंबर नहीं आया तो कुछ मतदाता वोट डाले बिना ही वापस चले गए। इस दौरान पोलिंग एजेंटों ने मतदाताओं से शांति बनाने की अपील करते हुए सहयोग करने की मांग की। डीएवी स्कूल के बूथ नंबर 52 पर 1390 मतदाता थे। यहां रविवार सुबह के समय मौसम अच्छा के कारण मतदाताओं की बूथ पर भीड़ लगना शुरू हो गई थी। लेकिन सुबह सात बजे से 11 बजे तक कुल 280 मतदाता ही अपना वोट डाल सके थे। ईवीएम धीमे होने के कारण बूथ के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। मशीन के धीरे चलने से लाइन में खड़े मतदाताओं ने वहां शोर मचाना शुरू कर दिया। बूथ के बाहर शोर-शराबा होने पर पोलिंग एजेंट बाहर आए और मतदाताओं से शांति बनाएं रखने की अपील की। पोलिंग एजेंट ने कहा कि ईवीएम की गति कम होने से एक मतदाता हो अपना वोट डालने के लिए 20 सेकेंड का समय लग रहा है। बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन देखने के बाद कुछ मतदाता अपना वोट डाले बिना ही वापस चले गए। उनका कहना था कि भीड़ कम होने के बाद वह अपना वोट डालने के लिए दोबारा से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed