फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   19 nomination papers filld in sonipat

कविता जैन, कुलदीप शर्मा, जयबीर सिंह, मोहनलाल बड़ौली, तीर्थ राणा, श्रीकृष्ण हुड्डा, राजकुमार शर्मा, जगबीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Thu, 03 Oct 2019 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
19 nomination papers filld in sonipat
नामांकन दाखिल करते कांग्रेसी उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में नामांकन के चौथे दिन छह विधानसभा सीटों सोनीपत, राई, गोहाना, बरोदा, गन्नौर व खरखौदा से 19 नामांकन आए। कैबिनेट मंत्री कविता जैन के साथ ही भाजपा के मोहनलाल बड़ौली और तीर्थ राणा ने भी नामांकन किया। इसके साथ ही पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह, श्रीकृष्ण हुड्डा ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कविता जैन का नामांकन कराने राज्यसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी पहुंचे। साथ ही मोहनलाल बड़ौली का नामाकंन कराने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला पहुंचे। नामांकन पत्र भरे जाने की वजह से समर्थकों की भीड़ उमड़ गई। लघु सचिवालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी डा. अशंज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन छह विधानसभा सीटों से 19 नामांकन प्राप्त हुए। सोनीपत विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कविता जैन व उनके कवरिंग के रूप में उनके पति राजीव जैन ने नामांकन किया। गन्नौर से कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी कुमार को नामांकन सौंपा। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार तीर्थ राणा तथा उनके कवरिंग के रूप में उनके भाई कमल व कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक व उनके कवरिंग के रूप में उनकी पत्नी संतोष मलिक ने नामांकन रिटर्निंग अधिकारी जयबीर सिंह आर्य को सौंपा। राई विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल व उनके कवरिंग के रूप में उनकी पत्नी गीता ने तथा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार शर्मा व उनके कवरिंग के रूप में ओमप्रकाश ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्मप्रकाश अहलावत को सौंपा। खरखौदा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयवीर सिंह व उनके कवरिंग के रूप में उनके बेटे दीपक तथा बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शादी लाल, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सागर ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्वेता सुहाग को सौंपा।
विज्ञापन

सोनीपत विस से महिला एवं युवा शक्ति पार्टी के उम्मीदवार सुनील, भारतीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश मेहत्ता, आदर्श भारत निर्माण दल के उम्मीदवार धर्मबीर ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी विजय सिंह को सौंपा। बरोदा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीकृष्ण ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी आशीष वशिष्ठ को सौंपा। लघु सचिवालय में नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बैरीकेड लगाकार उम्मीदवारों के समर्थकों को अंदर जाने से रोका। प्रत्याशी के साथ कुछ समर्थक ही अंदर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता जैन समर्थकों सहित जुलूस के रूप में पहुंचीं नामांकन करने
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने नामांकन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद विजय गोयल व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के साथ रोड शो किया। तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरी कविता जैन रोड शो करते हुए नामांकन कराने पहुंचीं। गीतांजलि गार्डन से उन्होंने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान विजय गोयल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यवस्था को अनुशासित बनाने के लिए कड़े और बड़े फैसले लेकर देश की अंदरूनी चुनौतियों के साथ-साथ वैश्विक बन चुकी चुनौती का समाधान किया है। इसलिए देश की जनता कहती है कि मोदी है तो मुमकिन है। वहीं मोहनलाल बड़ौली का नामांकन कराने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला पहुंचे। इससे पहले जीटी रोड पर उन्होंने हवन यज्ञ के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि किसानों के हित में लगातार बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उनके साथ सांसद रमेश कौशिक भी मौजूद रहे।

 नामांकन दाखिल करते भाजपा उम्मीदवार तीर्थ राणा।

नामांकन दाखिल करते भाजपा उम्मीदवार तीर्थ राणा।- फोटो : Sonipat

 नामांकन दाखिल करते कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप शर्मा।

नामांकन दाखिल करते कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप शर्मा।- फोटो : Sonipat

 नामांकन दाखिल करते भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडौली।

नामांकन दाखिल करते भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडौली।- फोटो : Sonipat

नामांकन दाखिल करते लोसुपा उम्मीदवार राजकुमार शर्मा।

नामांकन दाखिल करते लोसुपा उम्मीदवार राजकुमार शर्मा।- फोटो : Sonipat

नामांकन दाखिल करती कैबिनेट मंत्री कविता जैन, साथ हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल।

नामांकन दाखिल करती कैबिनेट मंत्री कविता जैन, साथ हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed