{"_id":"5c34f883bdec22571f2edd4f","slug":"181546975363-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को स्कूली शिक्षा में फरवरी माह तक बनाएंगे सक्षम : डा. राकेश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को स्कूली शिक्षा में फरवरी माह तक बनाएंगे सक्षम : डा. राकेश गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को स्कूली शिक्षा में फरवरी माह तक बनाएंगे सक्षम : डा. राकेश गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा राज्य माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को सुधारने व विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को बेहतरीन करने के उद्देश्य से सक्षम योजना लागू की गई है। फरवरी माह तक प्रदेश को सक्षम हरियाणा बनाएंगे। इसके लिए सभी को गंभीर होकर पहल करनी होगी।
वह मंगलवार को एथनिक इंडिया राई में 11 जिलों के शिक्षा अधिकारियों तथा डाइट प्राचार्यों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 93 खंडों को सक्षम खंड बनाना है। फिलहाल प्रदेश के 26 खंडों को सक्षम बनाया जा चुका है तथा 18 खंड सक्षम बनने के निकट हैं। उसके बाद शत प्रतिशत आंकड़े को छूने के लिए पहल करनी होगी। सभी को मिलकर काम करना होगा। सक्षम एक व्यवस्थित कार्यक्रम है। इसमें पहली से आठवीं कक्षा के 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को प्रतिस्पर्धात्मक रूप में सुधारना है। मात्र दो वर्ष के अंदर यह कार्य कर दिखाना है। सक्षम हरियाणा एक अनुकरणीय पहल होनी चाहिए। यह अज्ञानता को खत्म करने की जंग है, जिसे जीतने के लिए प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को एकजुट होकर चलना होगा। इसमें सीएम के सुशासन सहयोगियों को लगाया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से बारीकी से जानकारी ली। कार्यशाला में सोनीपत सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, महेंद्रगढ़, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, पलवल, रोहतक व रेवाड़ी के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एचएसएसपीपी के कंसलटेंट बालकिशन यादव, एससीईआरटी के सीनियर लेक्चरर सुरिंद्र सिंधू, डीईओ जिले सिंह, सतीश सोलंकी, नवीन गुलिया मौजूद थे।