फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फिम्स हॉस्पिटल के मालिकों व डाक्टरों समेत 11 पर मुकदमा

फिम्स हॉस्पिटल के मालिकों व डाक्टरों समेत 11 पर मुकदमा

Fri, 16 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फिम्स हॉस्पिटल के मालिकों व डाक्टरों समेत 11 पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स हॉस्पिटल के एमडी, डायरेक्टर, डाक्टर, पैथोलॉजिस्ट समेत 11 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लिवासपुर के किसान के बेटे को डेंगू बताकर छह दिन में साढ़े चार लाख रुपये ऐंठने और उसको धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित किसान की शिकायत पर डीसी ने भी जांच कराई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट को दबा दिया गया था। अब कोर्ट के आदेश पर फिम्स के मालिकों समेत 11 पर मुकदमा हुआ है।

लिवासपुर के रहने वाले किसान जगत सिंह ने अपने बेटे विजय को डेंगू की शिकायत होने पर सबसे पहले बहालगढ़ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसे डेंगू बताने पर बहालगढ़ रोड लिवासपुर स्थित फिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे 27 सितंबर 17 को भर्ती कराया था। आरोप था कि फिम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर उसके बेटे की कम प्लेटलेट्स बताकर इलाज करते रहे और उनसे लगातार रुपये लेते रहे। उस अस्पताल में उनका बेटा 3 अक्टूबर तक भर्ती रहा, लेकिन वह खुद ही घूमता-फिरता रहा और उसके बावजूद डॉक्टर उसकी प्लेटलेट्स केवल 3-7 हजार बताते रहे। इस तरह अस्पताल में केवल 6 दिन के साढ़े चार लाख रुपये का बिल भरवा लिया गया। इस तरह शक होने पर जब उन्होंने बेटे की जांच वर्मा लैब पर कराई तो उसकी प्लेटलेट्स 51 हजार निकली। उसके बाद उसने बेटे का दूसरी जगह उपचार कराया और वह दो दिन में ठीक हो गया। जगत सिंह ने मामले में डीसी के पास शिकायत की तो उसमें स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई गई। इसकी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी गई, लेकिन रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की जगह दबा दिया गया। इस कारण ही पीड़ित किसान ने कोर्ट में मामला डाला। इसमें कोर्ट के आदेश पर फिम्स हॉस्पिटल के एमडी डा. राजपाल जैन, डायरेक्टर डा. अनिल जैन, डायरेक्टर संदीप जैन, डायरेक्टर सुरभि मित्तल, सचिन जैन, डा. गुंजन अग्रवाल एमडी पैथोलॉजी, डा. राकेश मेडिकल ऑफिसर, डा. अनिल जैन, डा. मनीष, जीएम रजत जैन समेत हॉस्पिटल का पैथोलॉजिस्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर षडय़ंत्र रचकर धोखाधड़ी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। राई थाने के एसएचओ ऋषिकांत ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed