फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 archers will take training in new technology in Switzerland

18 तीरंदाज स्विट्जरलैंड में नई तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण

Fri, 05 Aug 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
18 archers will take training in new technology in Switzerland
सोनीपत। भारतीय तीरंदाज अब स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में नई तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे। इसके लिए 18 सदस्यीय भारतीय दल 5 अगस्त को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होगा। उनके साथ पांच प्रशिक्षक भी जाएंगे। खिलाड़ी व प्रशिक्षक 6 से 12 अगस्त तक लुसाने में अभ्यास करेंगे। चयनित भारतीय तीरंदाजी दल में 14 खिलाड़ी साई सोनीपत में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि तीरंदाजों और अन्य खिलाड़ियों आधुनिक तकनीकों का अभ्यास करने व बेहतर प्रशिक्षण लेने के लिए विदेश में भेजा जाता है। इसी क्रम में 5 अगस्त को भारतीय तीरंदाजों का दल स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में प्रशिक्षण लेने के लिए रवाना होगा। भारतीय दल में 18 तीरंदाज और पांच प्रशिक्षक शामिल हैं। इनमें 14 खिलाड़ी और तीन प्रशिक्षक साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र सोनीपत के हैं।
विज्ञापन

हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने बताया कि स्विट्जरलैंड जाने वाले खिलाड़ियों में करनी सिंह, सुधांशु, ध्रुव, अनुपमा देवी, आशीष, बसंती, अनीषा, वर्षा, दीक्षा, भारत कुमार, तसु, दिव्यांश, हर्ष, रितिक, वेंटकद्री, चिकिथा, मनीषा और यशराज शामिल हैं। वहीं उनके साथ प्रशिक्षक राज, गुनिता देवी, जितेंद्र, विकास और विवेक जाएंगे। वहां वह बेहतर प्रशिक्षण ले सकेंगे और नई तकनीकों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed